पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर रमजान अभिनेता कपूर इरफान खान के साथ हिंदी मीडियम फिल्म में नजर आई थीं। जब इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई तो उनके अभिनय से अभिनेता ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह बहुत प्रभावित हुए थे। न्यूयॉर्क में जब ऋषि कपूर अपना इलाज करवाने के लिए गए थे तभी एक पत्रकार ने सबा के बारे में ऋषि और नीतू से पूछ लिया ऐसे में दोनों सबा की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
Related Stories
अब जब ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे तो सबा को उनकी बहुत याद आई। उन्होंने अपने सोशल प्लेटफार्म पर उस इंटरव्यू का एक छोटा सा हिस्सा शेयर किया और ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी।
बता दें, ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में देहांत हो गया। वो पिछले दो सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हो पाए थे।
इनपुट- जोइता मित्रा सुवर्णा