1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स को लेकर उनका 2009 का ट्वीट वायरल

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स को लेकर उनका 2009 का ट्वीट वायरल

 Published : Sep 08, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 06:52 pm IST

मंगलवार को NCB द्वारा रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनका 2009 का वायरल हो रहा है जहां वो 'मादक पदार्थों की तस्करी' के बारे में बात कर रही हैं।

रिया चक्रवर्ती- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती Image Source : TWITTER/ANI

रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। रिया की गिरफ्तारी के तुरंत बाद, रिया का 2009 का ट्वीट वायरल हो गया, जहां एक्ट्रेस 'मादक पदार्थों की तस्करी' के बारे में बात कर रही हैं। ट्वीट में रिया ने लिखा, "बस एक अजीब डरावनी कहानी पढ़ी, एक भारतीय लड़की जिसने नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए 4 साल की जेल की सजा काट ली।" 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा अपने पूछताछ के तीन दिन, रिया चक्रवर्ती ने स्वीकार किया कि वह न केवल मारिजुआना (गांजा) का सेवन कर रही थी, बल्कि केमिकल ड्रग्स भी ले रही थीं। एकट्रेस ने पहले अपने भाई शोविक के साथ ’ड्रग्स की खरीद’ की बात भी स्वीकार की, शौविक को एनसीबी ने पहले ही गिरफ्तार किया है। यह उनके द्वारा किया गया एक और बड़ा खुलासा है, इसके अलावा कथित तौर पर कई बॉलीवुड सितारों के नाम भी सामने आए हैं जो ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग ऐसे कर रहे हैं कमेंट

रिया चक्रवर्ती ने अपने पूछताछ में खुलासा किया कि जब भी वह ड्रग्स मंगाती थीं मगर अपने लिये नहीं बल्कि सुशांत के लिए। रिया ने कहा वो ड्रग्स नहीं लेती थीं बस कभी कभी ड्रग्स का सेवन किया है। रिया ने ड्रग्स लेने के लिए सुशांत और उसके दोस्तों के सर्कल को दोषी ठहराया।

 

 

 

जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और नींद नहीं आती है, पुराना इंटरव्यू वायरल

EXCLUSIVE: सारा अली खान संग सुशांत की थाईलैंड ट्रिप का ये वीडियो रिया चक्रवर्ती के दावे को साबित करता है गलत

Exclusive: CBI करा सकती है रिया चक्रवर्ती समेत कुछ लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन