1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हॉलीवुड में भी छाई ‘ऐ दिल है मुश्किल’

हॉलीवुड में भी छाई ‘ऐ दिल है मुश्किल’

 Published : Nov 03, 2016 06:55 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 06:55 pm IST

करण जौहर के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई है। इसे बॉलीवुड हस्तियों के बीच भी काफी पसंद किया गया है।

paul feig- India TV Hindi
paul feig

लॉस एंजिलिस: करण जौहर के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई है। इसे बॉलीवुड हस्तियों के बीच भी काफी पसंद किया गया है। इतना ही नहीं फिल्म को हॉलीवुड से प्रशंसा मिल रही है। हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक पॉल फेग की पत्नी लॉरी को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बेहद पसंद आई है और उनका कहना है कि इस फिल्म ने उन्हें रूलाया भी और हंसाया भी।

इसे भी पढ़े:- ‘ऐ दिल है मुश्किल’ हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल, ‘शिवाय’ भी नहीं पीछे

लॉरी ने फिल्म के कलाकारों रणबीर कपूर, एश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा की भी तरीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, “आज एक बेहतरीन फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ देखी। हंसी, रोई और कलाकारों से प्रेम कर बैठी। इस फिल्म को जरूर देखिए, यह आपको पसंद आएगी।“

फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने इस पर जवाबी ट्वीट किया। फिल्म में शाहरुख खान अतिथि भूमिका में हैं, पॉल और लॉरी दोनों उनके अच्छे दोस्त हैं। उन दोनों ने बुधवार को ट्वीटर के जरिए शाहरुख को उनके 51वें जन्मदिन पर बधाई दी थी।

करण की ऐ दिल है मुश्किल रिलीज से पहले काफी विवादों में छाई रही थी। दरअसल फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के कारण यह फिल्म सुर्खियों में रही थी। हालांकि काफी मुश्किलों के बाद यह फिल्म रिलीज हुई और अब यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन भी कर रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन