1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वजन घटाने के लिए हनी सिंह कर रहे हैं जीतोड़ मेहनत, ये वीडियो देखकर आप भी ज्वाइन कर लेंगे जिम

वजन घटाने के लिए हनी सिंह कर रहे हैं जीतोड़ मेहनत, ये वीडियो देखकर आप भी ज्वाइन कर लेंगे जिम

 Published : May 14, 2019 07:27 pm IST,  Updated : May 14, 2019 07:28 pm IST

साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

Yo Yo Honey Singh- India TV Hindi
Yo Yo Honey Singh

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे आइकोनिक म्यूजिक सेंसेशन में से एक, यो यो हनी सिंह का यह हालिया वर्कआउट वीडियो आपको निश्चित रूप से जिम जाने के लिए प्रेरित कर देगा। यह रॉकस्टार अपने गानों के साथ दर्शकों के बीच रुझान पैदा करने के लिए जाना जाता है, और अब यो यो ने एक बार फिर अपने एक नए वीडियो के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

वीडियो में, यो यो हनी सिंह 100 पाउंड के साथ कठिन वजन प्रशिक्षण सेशन करते हुए नज़र आ रहे है। 

यो यो हनी सिंह अक्सर अपने चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते रहते है। युवाओं के दिलों में एक आइकन के रूप में अपनी जगह बनाते हुए, यो यो हनी सिंह समय-समय पर परफ़ेक्ट इंडियन रैप के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जीतते आये है। रॉकस्टार कई युवा कलाकारों के लिए एक आइडल है और इसिलए वह खुद को फिट और स्वस्थ रखने की हर संभव कोशिश करते है। 

अपने कमबैक गीत 'मखना' के साथ, यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे, जिसे दुनिया भर से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और यूट्यूब पर गाने ने तहलका मचा दिया था। साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को डालना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है। इन दिनों, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गानों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके नए गानों का इंतजार कर रहा है।

Also Read:

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद वायरल हो रहे हैं यह Memes

SOTY2 Box Office Collection: चौथे दिन धड़ाम हुई टाइगर, तारा और अनन्या की फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन