1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने गोवा के बीच पर बिखेरे जलवे

ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने गोवा के बीच पर बिखेरे जलवे

 Published : Nov 17, 2015 04:44 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 05:17 pm IST

नई दिल्ली:- ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। अपने काम के बीच से कुछ समय निकाल कर उन्होंने यह छुट्टियां प्लान की और अपने परिवार के

ऋतिक की एक्स वाइफ...- India TV Hindi
ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने गोवा के बीच पर बिखेरे जलवे

नई दिल्ली:- ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। अपने काम के बीच से कुछ समय निकाल कर उन्होंने यह छुट्टियां प्लान की और अपने परिवार के साथ वह गोवा पहुंच गईं। इस हॉलीडे ट्रिप में सुजैन अपनी बहन फराह अली खान और भाई जायद खान के परिवार के साथ वहां दिखीं। सुजैन के कई दोस्त भी इस हॉलीडे पर नजर आए।

इसे भी पढ़े:- ऋतिक का प्रशंसकों से अनुरोध, मर्यादा बनाए रखें

सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोवा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह अपनी बहन फराह के साथ बीच पर नजर आ रही हैं जिसमें सुजैन काले रंग के स्विमिंग सूट में और फराह ऑरेंज कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। दोनों ही इस तस्वीर में काफी हॉट दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ सुजैन ने कैप्शन लिखा, "गोवा की यादें.. खूबसूरत बिकिनी बॉडी वाली मेरी बहन.. जिंदगी खूबसूरत होती है जब आप एक बीच पर होते हैं।"

इसके अलावा सुजैन ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने बड़े बेटे रिधान के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रही हैं। सुजैन ने अपने दोस्तों के साथ सनबाथ लेते हुए भी एक तस्वीर सोशल साइट पर शेयर की। सुजैन ने रिहान और रिधान के साथ जायद और फराह के परिवार की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

काफी समय बाद सुजैन इतनी खुश नजर आ रही हैं और हम उम्मीद करते है कि उनकी ये खुशी बरकरार रहे।

सुजैन और ऋतिक ने 14 साल के बाद तलाक लेकर पूरे बॉलीवुड और अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया था। एक-दूसरे से अलग होने के बाद जब भी ये दोनों अपने बेटों के साथ समय बिताते हैं, तो अकसर उन्हें अपने बच्चों के साथ कहीं हॉलिडे मनाते हुए देखा जाता है।

अगली स्लाइड में देखिए सुजैन की हॉलीडे की सभी खूबसूरत तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन