1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक का प्रशंसकों से अनुरोध, मर्यादा बनाए रखें

ऋतिक का प्रशंसकों से अनुरोध, मर्यादा बनाए रखें

 Written By: IANS
 Published : Nov 03, 2015 11:42 pm IST,  Updated : Nov 03, 2015 11:45 pm IST

जबलपुर: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन जबलपुर के भेड़ाघाट में अपनी आगामी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं उन्होंने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वह फिल्म की टीम का पीछा ना करें। इसके

ऋतिक का प्रशंसकों से...- India TV Hindi
ऋतिक का प्रशंसकों से अनुरोध, मर्यादा बनाए रखें

जबलपुर: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन जबलपुर के भेड़ाघाट में अपनी आगामी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं उन्होंने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वह फिल्म की टीम का पीछा ना करें। इसके साथ उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि उन्हें गुंडों की तरह अराजकता पैदा करने से बचना चाहिए।

उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके लिखा, "जबलपुर में गहरा प्यार महसूस हो रहा है। यह मेरा अनुरोध है कि कृपया बाइक से पीछा ना करें, इससे पैदल चलने वाले और बुजुर्ग घायल हो रहे हैं। इस प्यार से अनजाने लोगों का नुकसान देखना बहुत ही चिंताजनक है।"

इसे भी पढ़े:- ऋतिक रोशन ने 'मोहनजोदाड़ो' के लिए मगरमच्छ से की लड़ाई, देखिए तस्वीरे

ऋतिक रोशन अपने प्रशंसकों की इस हरकत से नाराज हैं। उन्होंने कहा, "फैन्स से प्यार मिलता है तो अच्छा लगता है, लेकिन जब ये दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनता है, तो दुख होता है।"

ऋतिक अपने हुनर से महिलाओं पर जादू चलाने में सफल रहे हैं और इस बार फिर वह अपने आठ पैक के साथ जादू चलाने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, "इसकी कोई जरूरत नहीं है, मैं आपके प्यार को महसूस करता हूं।"

'मोहनजोदड़ो' सिंधु घाटी सभ्यता की एक प्रेम कहानी है।

भेड़ाघाट के लोग बड़ी तादात में फिल्म की शूटिंग देखने के लिए पहुंचे है। भीड़ बेकाबू न हो जाए इसलिए शिवपिंडी पर पुलिस और फिल्म यूनिट के सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

आशुतोष ग्वारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पहले सीन में ऋतिक रोशन सिर्फ शेर की खाल पहने हुए नजर आएंगे। खबर है कि इस फिल्म में ऋतिक को बाघों और मगरमच्छो के साथ लड़ाई करते हुए देखा जाएगा।

फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन