1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक की सहमति के इंतजार में हैं निखिल आडवाणी

ऋतिक की सहमति के इंतजार में हैं निखिल आडवाणी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 22, 2015 07:19 pm IST,  Updated : Oct 22, 2015 07:50 pm IST

मुंबई: निर्देशक निखिल आडवाणी अपनी अगली फिल्म ‘बाजार’ के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन की सहमति का इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक ने अभी तक इस फिल्म में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है।

ऋतिक की सहमति के...- India TV Hindi
ऋतिक की सहमति के इंतजार में हैं निखिल आडवाणी

मुंबई: निर्देशक निखिल आडवाणी अपनी अगली फिल्म ‘बाजार’ के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन की सहमति का इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक ने अभी तक इस फिल्म में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है।

ऐसी खबरें रही हैं कि निखिल की ‘हीरो’ और ‘कट्टी बट्टी’ फिल्मों की असफलता के बाद ऋतिक ने निखिल की आगामी फिल्म से किनारा कर लिया लेकिन निर्देशक ने स्पष्ट किया है कि अभी उन्हें पटकथा को अंतिम रूप देना है और इसके बाद ऐसी बातों पर विराम लग जाएगा।

इसे भी पढ़े:- धूम 4 में बिग बी और ऋतिक को लेकर बड़ा खुलासा!

निखिल ने पीटीआई भाषा को बताया, ऋतिक और मैंने केवल एक बार फिल्म को लेकर बातचीत की है। इस समय मैं पटकथा को अंतिम रूप देने में लगा हूं। इसके बाद मैं ऋतिक को पटकथा सुनाउंगा और फिर वह फिल्म के बारे में निर्णय लेंगे।

ऐसी भी खबरें आयी थीं कि उन्होंने फिल्म रोक दी है। इस पर निखिल ने कहा, यह सही नहीं है.. हम लोग पटकथा को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

पूर्व में ‘कल हो ना हो’ के निर्देशक ने कहा था कि ‘बाजार’ की कहानी मुंबई शहर पर आधारित है और इसका कथानक यश चोपड़ा की ‘त्रिशूल’ अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार अभिनीत फिल्म की याद दिलाता है। लेकिन इसकी पृष्ठभूमि में शेयर बाजार का ताना-बाना बुना गया है।

ऋतिक इस समय आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की शूटिंग कर रहे हैं जो एक पीरियड ड्रामा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन