1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर से शुरू हो रहा है मशहूर कॉमेडी शो 'हम पांच', अहम भूमिका में दिखेंगे सुनील पाल

फिर से शुरू हो रहा है मशहूर कॉमेडी शो 'हम पांच', अहम भूमिका में दिखेंगे सुनील पाल

 Published : Sep 13, 2017 04:43 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 04:43 pm IST

लोकप्रीय कॉमेडियन सुनील पाल अब टीवी शो 'हम पांच फिर से' में अन्ना के किरदार में नजर आएंगे।

sunil pal- India TV Hindi
sunil pal

मुंबई: लोकप्रीय कॉमेडियन सुनील पाल अब टीवी शो 'हम पांच फिर से' में अन्ना के किरदार में नजर आएंगे। अन्ना एक दक्षिण भारतीय व्यक्ति है जिसका स्वभाव काफी मजाकिया है। 

सुनील ने एक बयान में कहा, "मुझे हल्के फुल्के कॉमेडी शो काफी पसंद हैं और मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। 'हम पांच' मेरे पसंदीदा शोज में से एक था और मैं इसके रीमेक को भी उतना ही पसंद करता हूं। मैं इस सीरीज में एक अलग किरदार निभा रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह पसंद आएगा।"

'हम पांच फिर से' बिग मैजिक पर प्रसारित हो रहा है। यह 1990 के शो 'हम पांच' का सीक्व ल है।

इस शो में सूरज थापर, जयश्री वेंकटरमन, सीमा पांडे, अंबलिका सपरा और रुचि त्रिपाठी भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन