मुम्बई: बॉलीवुड में कुछ ही साल में कामयाबी की शोहरत को पाने वाले बाजीराव बने रणवीर सिंह के जलवे लगातार उनकी पहचान को नया मुकाम दे रहे हैं। रणवीर ने हाल ही में अपने स्कूल में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की जहां उन्होंने अपनी बहुत-सी खास बातों को शेयर किया है। रणवीर एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों और बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है।
इसे भी पढ़े:-‘बाजीराव’ को ‘मस्तानी’ ने बताया अपना ब्वॉयफ्रेंड
रणवीर जितने स्क्रीन पर बिंदास और शरारती नज़र आते है, उससे ज्यादा शरारती वह स्कूल के दिनों में हुआ करते थे।
रणवीर हाल ही में स्कूल में एनुअल डे के मौके पर पंहुचे। जहां उनसे उनके स्कूल के दिनों के बारे में पूछा गया कि, क्या वह स्कूल में भी लड़कियों के बीच पॉपुलर थे, जिसका जबाब रणवीर ने मुस्कुराकर दिया। रणवीर ने कहा "हां, मैं स्कूल में भी एक अभिनेता रहा हूं। बिंदास और बहुत ही शरारती था।"
रणवीर ने स्कूल के यादगार पलों को सभी बच्चों के साथ शेयर किया। रणवीर ने अपने अध्यापकों से भी मुलाकात की और उनके पैर छुकर उन सबका अशीर्वाद लिया, साथ ही रणवीर ने सबके साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई। रणवीर ने स्कूल की फेरवेल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
रणवीर के अध्यापकों से जब रणवीर के बारे में पूछा गया तो उनका भी यही कहना था, कि रणवीर स्कूल मे भी बोल्ड और शरारती थे।
रणवीर की फैन फोलॉइंग का तो जबाब नहीं। दिनों-दिनों अपनी काबिलीयत से रणवीर अपने अभिनय में चांर चांद लगाते जा रहे है। रणवीर ने रामलीला और बाजीराव जैसी हिट फिल्में दी है।