मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान अपने शानदार अभिनय से हिन्दी सिनेमा के अलावा हॉलीवुड में भी खूब धमाल मचा चुके हैं। आज उनके फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। लेकिन फिलहाल इरफान हॉलीवुड फिल्म 'पजल' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म ऑस्कर विजेता 'लिटिल मिस सनशाइन' के निर्माण के लिए पहचानी जाने वाली न्यूयॉर्क स्थित बिग बीच फिल्म्स द्वारा निर्मित होगी। बिग बीच के सहयोगी मार्क टर्टलटॉब द्वारा निर्देशित फिल्म 2010 में रिलीज हुई फिल्म अर्जेटीना की फिल्म का रूपांतरण है।
इरफान ने कहा, "मैं इस टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं, जिसने 'लिटिल मिस सनशाइन' और 'लविंग' जैसी फिल्मों के साथ काम किया है।" फिल्म 40 महिलाओं की कहानी पर आधारित है। वर्ष 2016 में रॉन हावर्ड की फिल्म 'इंफर्नो' में अभिनय कर चुके इरफान जल्द ही में इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे, इसमें उनके साथ केल्ली मैकडॉनाल्ड भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगी।
उन्होंने कहा, "मेरी सह-कलाकार अविश्वसनीय है और मैं जल्द ही केल्ली मैकडॉनाल्ड जैसी प्रतिभाशाली शख्स के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। हम जल्द ही जून में काम शुरू करेंगे।" गौरतलब है कि इरफान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जस्टिन बीबर की दीवानी 12 साल की बच्ची ने कर डाला ये कारनामा