1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. असुरक्षा में जीता है हर सुपरस्टार : इरफान खान

असुरक्षा में जीता है हर सुपरस्टार : इरफान खान

 Published : Oct 06, 2015 11:39 pm IST,  Updated : Oct 06, 2015 11:47 pm IST

नई दिल्ली: हिन्दी सिनेमा और हॉलीवुड की फिल्मों में काम करके स्टारडम हासिल कर चुके इरफान खान को लगता है कि एक अभिनेता के मन में असुरक्षा की भावना निश्चित रूप से रहती है। 'मकबूल',

असुरक्षा में जीता है...- India TV Hindi
असुरक्षा में जीता है हर सुपरस्टार : इरफान खान

नई दिल्ली: हिन्दी सिनेमा और हॉलीवुड की फिल्मों में काम करके स्टारडम हासिल कर चुके इरफान खान को लगता है कि एक अभिनेता के मन में असुरक्षा की भावना निश्चित रूप से रहती है। 'मकबूल', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'द नेमसेक', 'द लंचबॉक्स', 'जुरासिक वल्र्ड' और 'लाइफ इन पाई' जैसी फिल्मों में इरफान ने विविध भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि उनका मानना है कि अभिनेता को आत्म..संदेहों से उपर उठना चाहिए और अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़े:- Jazbaa trailer launch: ऐश्वर्या की वजह से इरफान ने फिल्म को कहा हां

इरफान ने एक साक्षात्कार में बताया, हर सुपरस्टार के मन में थोड़ी असुरक्षा होती ही है। अगर एक निर्देशक की फिल्म हिट हो जाती है तो स्टार उसके साथ काम करना चाहता है। वह सोचता है कि निर्देशक ने दूसरे के साथ हिट दी है तो मैं भी उसके साथ काम करूं।

उन्होंने कहा, यही कारण है कि एक सुपरस्टार नए विषय चुनने की तलाश में रहता है। असुरक्षा हर जगह है। लेकिन अगर आप हमेशा असुरक्षा के दबाव में रहते हैं और यह आपके काम को प्रभावित करती है तब यह एक बड़ी समस्या है।

देखिए फोटो गैलरी:- 'जज़्बा' की रैप अप पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितीरे

हाल ही में इरफान खान आरुषी मर्डर केस पर बनी फिल्म तलवार में नजर आए थे। फिल्म को लोगों से काफी सराहना हासिल हुई। यह फिल्म 2008 में उत्तर प्रदेश में हुए 14 वर्ष की लड़की आरुषी तलवार और 45 वर्षीय नौकर हेमराज के हत्याकांड पर आधारित है।

48 वर्षीय अभिनेता इरफान अब संजय गुप्ता की फिल्म जज़्बा में ऐेश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आएंगे। पीकू के अभिनेता ने कहा कि स्टार होने के बावजूद ऐश्वर्या धरातल पर रहने वाली शख्सियत हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ, चंदन रॉय सान्याल और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखेें इरफान की फिल्म जज्बा का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन