1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए इरफान खान सोच-समझकर करते हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल

...तो इसलिए इरफान खान सोच-समझकर करते हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल

 Published : May 16, 2017 05:58 pm IST,  Updated : May 16, 2017 05:58 pm IST

सोशल मीडिया इतना आगे बढ़ गया है कि इसके जरिए दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोग एक दूसरे जोड़े रह सकते हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्मी हस्तियां भी अपने फैंस के साथ इसके माध्यम से जुड़ी रहती हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अभिनेता इरफान खान को...

irrfan khan- India TV Hindi
irrfan khan

मुंबई: आज सोशल मीडिया इतना आगे बढ़ गया है कि इसके जरिए दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोग एक दूसरे जोड़े रह सकते हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्मी हस्तियां भी अपने फैंस के साथ इसके माध्यम से जुड़ी रहती हैं। वह अपने हर विचार और अपनी जिंदगी के खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अभिनेता इरफान खान को इससे दूर रहना ही पसंद है। इरफान का कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल वह सोच-समझकर करते हैं, क्योंकि उन्हें जिंदगी से जुड़ी सभी बातों को खुलकर सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद नहीं है।

इरफान ने अपने बयान में कहा, "मैंने महसूस किया है कि डिजिटल और वेब दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है और ऐसे में हम इससे और दूर नहीं रह सकते। मैं संतुलन के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय हूं। उस पर मैंने पूरी जिंदगी की बातें खुलकर नहीं शेयर की है, लेकिन मेरा मानना है कि ऐसा समुदाय जिसमें दर्शक भी शामिल हैं.. मेरे लिए उनसे जुड़ने का यह एक अच्छा माध्यम है जो वेब पर ही शो देखते हैं।" नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुए 'टोक्यो ट्रायल' वेब श्रृंखला में काम करने वाले अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'हिंदी मीडियम' के प्रचार के सिलसिले में फिल्टर कॉपी (पॉकेट एसेस का मनोरंजन चैनल) के एक वीडियो 'नो मोर जेनरेशन गैप' में काम किया है।

अभिनेता का कहना है कि वह दोबारा वेब श्रृंखला में काम करने के लिए तैयार हैं। इरफान देश में डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से हैरान और रोमांचित हैं। फिल्म 'पीकू' के अभिनेता ने कहा कि प्रतिभा कहीं से भी आ सकती है। कई लोगों ने वेब श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण लोकप्रियता हासिल की है। अभिनेता के अनुसार, "वेब कलाकारों को मैं एक संदेश देना पसंद करूंगा कि बहादुर बने रहें, अच्छी कहानी चुनें, साधारण स्तर का काम नहीं करें और हमेशा शानदार मनोरंजन के लिए प्रयास करें।" राजामौली की ‘बाहुबली 2’ को लेकर बोले रणवीर सिंह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन