1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या संजय दत्त के बाद अब इस सुपरस्टार की बनेगी बायोपिक?

क्या संजय दत्त के बाद अब इस सुपरस्टार की बनेगी बायोपिक?

 Published : Mar 06, 2018 06:02 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 06:02 pm IST

राजकुमार हिरानी पिछले लंबे वक्त से अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। दर्शकों में इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुकता बनी हुई है। लेकिन अब हिरानी ने अपनी अगली फिल्म को लेकर भी रुचि जाहिर कर दी है। दरअसल उनका कहना है कि वह सुपरस्टार...

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी पिछले लंबे वक्त से अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। दर्शकों में इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुकता बनी हुई है। लेकिन अब हिरानी ने अपनी अगली फिल्म को लेकर भी रुचि जाहिर कर दी है। दरअसल उनका कहना है कि वह सुपरस्टार आमिर खान की बायोपिक बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन पर फिल्म बनाने की किसकी दिलचस्पी नहीं होगी। हिरानी, आमिर के करीबी हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह आमिर खान पर भी बायोपिक बनाएंगे?

इनके जवाब में उन्होंने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि मैं पहले ही एक बायोपिक बना रहा हूं। पहले आमिर को लिखने दें, फिर किसे उनकी बायोपिक बनाने में दिलचस्पी नहीं होगी। हम पहले उनकी लिखी किताब का इंतजार कर रहे हैं।" राजकुमार हिरानी की पत्नी मनजीत हिरानी की किताब 'हाउ टू बी- लाइफ लेसन्स बाय बडी हिरानी' के अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित हुए आमिर से आत्मकथा लिखे जाने के बारे में पूछा गया।

इस पर आमिर ने कहा, "हां, कई लोग मुझसे लिखने के लिए कह रहे हैं, लेकिन मेरे पास अभी कई फिल्में हैं, इसलिए पिछली बातें सोचने और लिखने का समय नहीं है, कई बार मैं सोचता हूं लिखना चाहिए, इसलिए जब मैं लिखने की सोचता हूं तो बहुत-सी चीजें सामने आती हैं, जिन पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करूंगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन