1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA 2016: रितिक का बड़ा बयान, कंगना संग विवाद में जल्द होगा सबकुछ सामने

IIFA 2016: रितिक का बड़ा बयान, कंगना संग विवाद में जल्द होगा सबकुछ सामने

 Published : Jun 27, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 12:51 pm IST

कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच पिछले दिनों छिड़ी जंग कुछ वक्त से शांत दिख रही है। इस मामले में पिछले कुछ वक्त से कोई नई बात सामने नई आई है।

kangana- India TV Hindi
kangana

मैड्रिड: कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच पिछले दिनों छिड़ी जंग कुछ वक्त से शांत दिख रही है। इस मामले में पिछले कुछ वक्त से कोई नई बात सामने नई आई है। इसके बाद लोगों को लग रहा था कि इनके बीच की कानूनी लड़ाई अब अतीत की बात हो चुकी है और अब सबकुछ ठीक हो गया है। लेकिन  हाल ही में हुए आईफा अवार्ड में रितिक ने जो कहा उससे तो ऐसा ही लगता है कि यह सिर्फ लोगों का भम्र ही है। अगर ऐसा है तो कंगना की परेशानियां एक बार फिर से बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़े:- रितिक-कंगना विवाद में रंवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी

कंगना मामले में सिद्धार्थ की नाराजगी से विद्या ने किया इंकार

नेशनल अवार्ड जीतने वाली कंगना पर सोशल मीडिया में क्यों साधा गया निशाना

इस दौरान जब रितिक से कि क्या कंगना के साथ छिड़ी कानूनी लड़ाई को आप पीछे छोड़ चुके हैं? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, कुछ भी पीछे नहीं छोड़ा है और जल्द ही सबकुछ सबके सामने आ जाएगा। रितिक को ज्यादातर इस मामले में चुप्पी साधे हुए ही देखा गया है।

रितिक रोशन ने 17वें आईफा समारोह में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, "कुछ भी मेरे पीछे नहीं है। यह मेरे सामने है और जल्द ही यह आपके सामने भी होगा।"

कंगना और रितिक के बीच विवाद इस साल की शुरूआत में तब शुरू हुआ था, जब कंगना ने एक साक्षात्कार में अप्रत्यक्ष रूप से रितिक के संदर्भ में कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि 'एक्स आपकी तवज्जो पाने के लिए मूर्खतापूर्ण हरकतें क्यों करते हैं।' इस विवाद की शुरुआत से ही कंगना को अपने रितिक के रिलेशनशिप में होने की बात करती रही हैं, लेकिन रितिक ने कभी कंगना की बातों पर सहमति नहीं जताई। उन्होंने हमेशा ही कहा है कि वह कभी उनके साथ रिश्ते में थे ही नहीं। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भी भेजे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन