1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी को लेकर मनोज बाजपेयी ने कही ये बात

बिग बी को लेकर मनोज बाजपेयी ने कही ये बात

 Published : Nov 17, 2016 04:35 pm IST,  Updated : Nov 17, 2016 04:36 pm IST

अमिताभ बच्चन के साथ 'सरकार 3' में काम कर रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि महानायक के साथ काम करना एक सम्मान की बात है। यह पहली बार नहीं है, जब मनोज, अमिताभ के साथ काम कर रहे है।

amitabh and manoj- India TV Hindi
amitabh and manoj

मुंबई:  सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ कौन काम नहीं करना चाहता है। हर कलाकार की चाहत होती है कि वह एक बार बिग बी के साथ जरुर काम करें। हाल में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पिंक' आई। जो कि महिलाओं पर आधारित थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहना और पंसद किया था। एक बार फिर अमिताभ बच्चन सरकार 3 लेकर आ रहे है। जिसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी है।

इस बारें में मनोज बाजपेयी ने कहा कि उनके लिए सम्मान की बात है कि वह इतने बड़े स्टार के साथ काम कर रहे है।

अमिताभ बच्चन के साथ 'सरकार 3' में काम कर रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि महानायक के साथ काम करना एक सम्मान की बात है। यह पहली बार नहीं है, जब मनोज, अमिताभ के साथ काम कर रहे है। इससे पहले वह 'अक्श', 'आरक्षण' और 'सत्याग्रह' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

उनका कहना है कि यह बिग बी से अनुशासन सीखने का बेहतरीन मौका था।

मनोज ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा,"अमिताभ बच्चन सर आपके फिर से काम करना एक सम्मान की बात थी। आपके साथ यह मेरी चौथी फिल्म है। आपसे अनुशासन सीखने का एक मौका मिला। धन्यवाद।"

उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन (73) ने मंगलवार रात मनोज को महान कलाकार करार दिया।

अमिताभ ने फिल्म के सेट से मनोज के साथ अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा, "'सरकार 3' अलग तरह की है। जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता। ड्रामा, गहनता और उत्तेजना। और महान मनोज बाजपेयी।"

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्मित यह फिल्म 'सरकार' का तीसरा सीक्वल है। पिछली दोनों फिल्मों में महानायक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।

भारतीय राजनीति पर आधारित फिल्म 'सरकार' वर्ष 2005 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका सीक्वल 'सरकार राज' 2008 में रिलीज हुई थी। 'सरकार 3' में अमिताभ, सुभाष नागरे के किरदार में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन