मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज इन दिनों आगामी फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म में टाइगर एक सुपरहीरो की भूमिका में दिख रहे हैं। इस फिल्म में उनके किरदार के साथ-साथ डांस की भी चर्चाएं की जा रही है। इसके साथ ही जैकलीन को एक और अवार्ड मिला है। जिसके कारण वह फिर सुर्खियो में आ गई है। वो अवार्ड है बेस्ट एंटरटेनर वुमेन का खिताब। जी हां जैकलीन साल 2016 की सबसे एंटरटेनर वुमेन का खिताब मिला है।
इनके कहने पर टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी से बना रहे हैं दूरिया!
अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस की इस साल तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। उन्होंने 'अ फ्लाइंग जट', 'ढिशुम' और 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्में की। जिसके जरिए दर्शकों का बहुत अधिक मनोरंजन किया। इस साल आई उनकी तीनों फिल्में हिट भी रही हैं।
टीवी प्रीमियर की टीआरपी रेटिंग्स के मुताबिक, जैकलिन की सभी तीनों फिल्में टेलीविजन पर शीर्ष पांच फिल्मों की प्रीमियर सूची में जगह बनाने में सफल रही हैं। इस लिहाज से वह इस साल की महिला एंटरटेनर रही हैं। जैकलिन अकेली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी तीनों ही फिल्में इस साल सफल रही हैं।
उन्होंने लगातार तीन हिट फिल्में देकर हैट्रिक लगाई है। उनकी फिल्म 'फ्लाइंग जट' से 'बीट पे बूटी', 'ढिशुम' से 'सौ तरह के' और 'हाउसफुल' से 'प्यार की' गाने चार्टबस्टर पर शीर्ष पर रहे हैं।