1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 83 से यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना का पोस्टर हुआ रिलीज़

83 से यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना का पोस्टर हुआ रिलीज़

 Published : Jan 14, 2020 12:36 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 12:38 pm IST

फ़िल्म '83 से पहला लुक शेयर करने की सीरीज़ को जारी रखते हुए, निर्माताओं ने यशपाल शर्मा के रूप में जतिन सरना का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है।

फ़िल्म '83 से यशपाल शर्मा...- India TV Hindi
फ़िल्म '83 से यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना का पोस्टर हुआ रिलीज़

फ़िल्म '83 से पहला लुक शेयर करने की सीरीज़ को जारी रखते हुए, निर्माताओं ने यशपाल शर्मा के रूप में जतिन सरना का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। हाल ही में, 83 के निर्माताओं ने सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के. श्रीकांत की भूमिका में जीवा और मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम का पहला लुक पोस्टर साझा किया है। 

'83 के एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर यशपाल शर्मा के रूप में जतिन सरना का पोस्टर शेयर किया है-

टीवी चैनल ने माहिरा शर्मा के नाम के साथ कर डाला खिलवाड़, अब हो रहा है ट्रोल

रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे है और दीपिका पादुकोण यहाँ कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में एक कैमियो अवतार में दिखाई देंगी।

 83 मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है। फ़िल्म से रणवीर सिंह के पहले लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी है जिसमें वह कपिल देव प्रतिष्ठित नटराज पोज़ में नज़र आये थे। और हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का लोगो भी साझा किया गया है।

फिल्म 10 अप्रैल 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है: आखिरकार आ ही गई वो घड़ी, नायरा-कार्तिक की हुई शादी, प्रोमो रिलीज

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन