1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ये रिश्ता क्या कहलाता है: आखिरकार आ ही गई वो घड़ी, नायरा-कार्तिक की हुई शादी, प्रोमो रिलीज

ये रिश्ता क्या कहलाता है: आखिरकार आ ही गई वो घड़ी, नायरा-कार्तिक की हुई शादी, प्रोमो रिलीज

 Published : Jan 14, 2020 11:26 am IST,  Updated : Mar 09, 2021 07:34 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होने जा रही है कार्तिक और नायरा की शादी। कायरा विवाह का प्रोमो स्टार प्लस ने रिलीज किया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता...- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, लंबे विरह के बाद आखिरकार नायरा और कार्तिक एक होने जा रहे हैं। दोनों का विवाह होने जा रहा है। इस शादी का नया प्रोमो भी रिलीज हो गया है। स्टार प्लस ने शो का नया प्रोमो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में नायरा लाल रंग के लहंगे में अपने बेटे, बड़ी दादी, दादी और गायू के साथ एंट्री लेती है। कार्तिक ब्लू शेरवानी में दूल्हा बनकर मंडप में उसका इंतजार करता है। बेटा कायरव दोनों का गठबंधन करता है, और दोनों शादी के लिए फेरे लेते हैं। देखिए प्रोमो-

राज कपूर की बेटी और श्वेता नंदा की सास ऋतु नंदा का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं

कार्तिक और नायरा के फैन्स के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं है। क्योंकि फैन्स लंबे समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। इस समय जो सीरियल में ट्रैक चल रहा है उसमें कार्तिक और नायरा का पूरा परिवार मकर संक्रांति का त्यौहार मना रहा है। वेदिका का सच नायरा के सामने आ चुका है। कार्तिक और नायरा की शादी का ट्रैक 15 से 17 जनवरी तक दिखाया जाएगा। 

स्टार प्लस पर ये सीरियल सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे आता है। मोहसिन खान इस सीरियल में कार्तिक गोयनका के रोल में हैं, वहीं नायरा का रोल शिवांगी जोशी अदा करती हैं। पंखुड़ी अवस्थी इस सीरियल में वेदिका के रोल में हैं, जो अपने हिस्से का सीन शूट कर चुकी हैं, शो से उनका एग्जिट जल्द हो जाएगा। 

टीवी चैनल ने माहिरा शर्मा के नाम के साथ कर डाला खिलवाड़, अब हो रहा है ट्रोल

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन