मुंबई: जहां एक ओर देश में सर्जिकल स्ट्राइक, उड़ी में आतंकी हमले के बाद पाक सेना को भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दें रही हैं। वही दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री में पाक कलाकारों को फिल्म में न लेने को लेकर मुहीम चल रही है। इसी बीच जॉन ने अपनी फिल्म के द्वारा सच्ची देशभक्ति दिखाई है। वह सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन कर रहे है। अभिनेता जॉन अब्राहम की अगामी फिल्म 'फोर्स 2' का गाना 'रंग लाल-लाल...' शुक्रवार की शाम को रिलीज हो गया है। जोकि पूरी तरह से शहीदों को समर्पित है। इस गाने के माध्यम से शहीदों को अंतिम विदाई दी गई है। साथ ही इसमें अपने दिल का शोर सुनाने की गुहार लगा रहे है।
पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने की अनुमति मिलनी चाहिए या नहीं, इस बहस पर बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम का कहना है कि उनके लिए देश पहले आता है। जब जॉन से ए दिल है मुश्किल बहस पर यह पूछा गया कि वो पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना सही मानते हैं या नहीं,
इस पर जॉन ने कहा, मैं सोचता हूं कि इस बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है, आप मीडिया के लोग चाहते हैं कि हम भी इसका हिस्सा बन जाए। जॉन यहां फॉर्स 2 का गीत लाल रंग के लांचिंग के मौके पर बोल रहे थे। यह फिल्म 18 नवंबर को रिलीज हो रही है।