1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन अब्राहम नहीं करना चाहते ऐसी भूमिकाएं

जॉन अब्राहम नहीं करना चाहते ऐसी भूमिकाएं

 Published : Sep 30, 2016 02:11 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 02:11 pm IST

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म में वह काफी एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रहे हैं। जॉन का कहना है कि उन्हें मारधाड़ वाली भूमिका पसंद है, लेकिन...

john- India TV Hindi
john

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म में वह काफी एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रहे हैं। जॉन का कहना है कि उन्हें मारधाड़ वाली भूमिका पसंद है, लेकिन वह घातक किरदार नहीं निभाना चाहते। जॉन ने गुरुवार को फिल्म 'फोर्स 2' के ट्रेलर लांच पर कहा, "फिल्म 'फोर्स 2' के बाद मैं कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा हूं। हालांकि, मुझे मारधाड़ वाली फिल्में पसंद हैं, लेकिन मैं बिल्कुल भी घातक भूमिकाएं करना नहीं चाहता। मुझे कॉमेडी पसंद है।"

इसे भी पढ़े:- जबरदस्त एक्शन से भरपूर 'FORCE 2' का Trailer गुमनाम नायकों को देता है श्रद्धांजलि

निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2011 में आई ‘फोर्स’ की सीक्वल जासूसी पर आधारित फिल्म है। इसमें ताहिर राज भसीन खलनायक  का किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो रॉ एजेंटों की हत्या करता है। सोनीक्षी सिन्हा भी इसमें अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं।

फिल्म में जॉन एसीपी यशवर्धन के किरदार में हैं, जो इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पकड़ने के मिशन पर हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा भी प्रमुख भूमिका में हैं। 'रॉकी हैंडसम' के अभिनेता फिल्म के ट्रेलर में खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान पेश आईं परेशानियों के बारे में जॉन ने कहा, "छत पर शूट के दौरान मेरे घुटनों में चोट आई। मैंने दो बार घुटनों की सर्जरी कराई। जब भी मैं कार में बैठता तो किसी ना किसी की मदद की जरूरत पड़ती। जब मुंबई आया, तो एक और सर्जरी कराई।"

उन्होंने कहा, "शूटिंग के अंत में सबकुछ सही था। एक्शन करना मुश्किल होने के साथ मजेदार भी था।" फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन