1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जूही चावला के बेटे अर्जुन ने ऑस्ट्रेलिया में लगी आग के लिए अपनी पॉकेट मनी से दिए 300 पाउंड

जूही चावला के बेटे अर्जुन ने ऑस्ट्रेलिया में लगी आग के लिए अपनी पॉकेट मनी से दिए 300 पाउंड

 Written By: IANS
 Published : Jan 17, 2020 08:25 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 08:25 pm IST

जूही चावला के बेटे अर्जुन फिलहाल ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहे हैं।

juhi chawla son arjun mehta- India TV Hindi
जूही चावला के बेटे अर्जुन ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहे हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला के बेटे अर्जुन ऑस्ट्रेलिया में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। अर्जुन ने अपनी पॉकेट मनी से 300 पाउंड ऑस्ट्रेलियाई राहत कोष में दान किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग से अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, देश की वन संपदा को इस आग से काफी नुकसान पहुंचा हैं। अनुमान है कि इस घटना से कई अरब डॉलर की संपत्ति नष्ट हुई है।

जाह्नवी कपूर को पसंद आया सारा और कार्तिक की फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

अपने बेटे की पहल के बारे में बताते हुए जूही ने कहा, "मुझे याद है कि उसने मुझसे कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में लगी आग के कारण 50 करोड़ जानवरों की मौत हो चुकी है और उसने मुझसे पूछा कि 'इस बारे में आप क्या कर रही हैं?' मैंने कहा कि मैं अपने देश में कावेरी कॉलिंग प्रोजेक्ट के माध्यम से पौधरोपण करने में मदद कर रही हूं।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "एक दिन बाद उसने मुझसे कहा, 'मैंने अपनी पॉकेट मनी से 300 पाउंड्स वहां भेज दिए हैं। मुझे आशा है कि वह सही जगह पर पहुंच जाएगा' मैं सच में काफी खुश हुई और भगवान का शुक्रिया अदा किया। मुझे यह सोचकर खुशी हुई कि उसका दिल सही स्थान पर है।"

अर्जुन फिलहाल ब्रिटेन में बॉर्डिग स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन