1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. Retro Look में नजर आई 'सेक्रेड गेम्स 2' की स्टार कास्ट, नेटफ्लिक्स ने शेयर की और भी मजेदार फोटोज

Retro Look में नजर आई 'सेक्रेड गेम्स 2' की स्टार कास्ट, नेटफ्लिक्स ने शेयर की और भी मजेदार फोटोज

 Published : Jul 22, 2019 11:44 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 11:48 pm IST

'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीजन 15 अगस्त से दिखाया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई।

Sacred Games 2- India TV Hindi
Sacred Games 2 Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्द 'सेक्रेड गेम्स' वेब सीरीज का दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। शो का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही लॉन्च हुआ, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है। अब नेटफ्लिक्स ने सेक्रेड गेम्स की पूरी स्टार कास्ट की ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें सभी सितारे 70 के दशक के लुक में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह फोटोज तेजी से वायरल हो गई हैं। इस फोटो में पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी, कल्कि कोचलिन, सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुरवीन चावला, जतिन सरना और ल्यूक कैनी नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ अलग से फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें सभी स्टार्स अलग-अलग पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को 'सेक्रेड गेम्स 2' का पहला एपिसोड दिखाया जाएगा। इस सीजन को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

राजीव खंडेलवाल की फिल्म 'प्रणाम' का दमदार टीजर हुआ रिलीज, गैंगस्टार लुक में आएं नजर

Khatron Ke Khiladi 10: TV एक्टर्स से लेकर भोजपुरी स्टार तक, ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर

चंद्रयान-2 के लॉन्च होने पर शाहरुख खान ने 'यस बॉस' स्टाइल में दी बधाई, इन सितारों ने भी किए ट्वीट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन