1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जंगली फिल्म की सीरीज बनाने की तैयारी में हैं विद्युत जामवाल

जंगली फिल्म की सीरीज बनाने की तैयारी में हैं विद्युत जामवाल

 Published : Mar 22, 2019 11:15 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 11:15 pm IST

अभिनेता विद्युत जामवाल की आगामी फिल्म "जंगली" की कहानी यहीं खत्म नहीं होगी। 

जंगली- India TV Hindi
जंगली Image Source : TWITTER

मुंबई: अभिनेता विद्युत जामवाल की आगामी फिल्म "जंगली" की कहानी यहीं खत्म नहीं होगी। अभिनेता की योजना इस रोमांचक फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए श्रृंखलाबद्ध फिल्में बनाने की है। पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने इसका खुलासा किया। 

एक प्रशिक्षित मार्शल आर्ट कलाकार विद्युत ने कहा कि एक्शन फिल्मों में अभिनय के मामले में भारतीय कलाकार हॉलीवुड कलाकारों जितने ही बेहतर हैं। विद्युत ने कहा, "अक्षय कुमार ने खिलाड़ी फिल्मों की सीरीज़ बनाई थी। मैंने कमांडो की सीरीज बनाई। लिहाजा अब मैं जंगली फिल्म की भी सीरीज का निर्माण करुंगा। 

उन्होंने कहा, "हम ऐक्शन फिल्मों में कहीं भी उनसे कमतर नहीं हैं। भारतीय कलाकार अच्छा कर रहे हैं। कोई भी ऐक्शन के मामले में हमारी बराबरी नहीं कर सकता क्योंकि हम सचमुच बहुत अच्छा कर रहे हैं।" 

फिल्म "जंगली" 29 मार्च को प्रदर्शित होगी। 

Also Read:

Kesari Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म की शानदार कमाई, बनाया ये रिकॉर्ड

शादी के बाद कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ और दोस्तों के साथ इस अंदाज में मनाई होली, शेयर की तस्वीरें

वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगी सारा अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन