1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Junglee Trailer: विद्युत जामवाल की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन ने किया इंप्रेस

Junglee Trailer: विद्युत जामवाल की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन ने किया इंप्रेस

 Published : Mar 06, 2019 02:56 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 02:56 pm IST

विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विद्युत जामवाल और उनके प्यारे दोस्त भोला हाथी की कहानी दिखाई गई है।

Trailer og Junglee- India TV Hindi
Trailer og Junglee Image Source : YOUTUBE

विद्युत जामवाल(Vidyut Jamwal) की फिल्म जंगली(Junglee) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विद्युत जामवाल और उनके प्यारे दोस्त भोला हाथी की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर से पहले फिल्म का टीज़र रिलीज किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आला था। जंगली को हॉलीवुड फिल्ममेकर चक रसेल ने डायरेक्ट किया है। यह एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर फिल्म हाथी के अवैध शिकार और हाथी दांत की तस्करी पर आधारित है।

ट्रेलर में भोला यानि विद्युत जामवाल की कहानी दिखाई है जो जंगल के जानवरों के साथ रहकर बड़ा होता है। वह हाथी और सांप के साथ खेलता है। मगर कहानी तब अलग मोड़ ले लेती है जब जंगल में जानवरों की तस्करी करने वाले शिकारी जंगल में घुस जाते हैं। उसके बाद भोला और शिकारियों के बीच लड़ाई दिखाई गई है। फिल्म में विद्युत जामवाल का इंप्रेसिव एक्शन दिखने वाला है। ट्रेलर देखकर कई बार आपको मोगली की भी याद आ जाती है।

फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ पूजा सावंत और आशा भट्ट भी नजर आने वाली हैं।

ट्रेलर से पहले फिल्म के काफी पोस्टर रिलीज किए गए थे। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विद्युत जामवाल इसके बाद अपनी फिल्म कमांडो के तीसरे भाग में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Luka Chuppi Box Office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ने 5 दिन में कमाए 45.07 करोड़

'ब्रह्मास्त्र' का Logo आया सामने, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बुलंद आवाज दी सुनाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन