1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेना पर शाहरुख संग बनाना चाहता था फिल्म : कबीर खान

सेना पर शाहरुख संग बनाना चाहता था फिल्म : कबीर खान

 Published : Jan 12, 2020 10:19 am IST,  Updated : Jan 12, 2020 10:19 am IST

फिल्म निर्माता कबीर खान ने कहा कि वह भारतीय सेना पर अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाना चाहते थे। दरअसल, वह अपनी नई वेब सीरीज को लेकर कमर कस रहे हैं।

सेना पर शाहरुख संग...- India TV Hindi
सेना पर शाहरुख संग बनाना चाहता था फिल्म : कबीर खान

मुंबई: फिल्म निर्माता कबीर खान ने कहा कि वह भारतीय सेना पर अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाना चाहते थे। दरअसल, वह अपनी नई वेब सीरीज को लेकर कमर कस रहे हैं। उनकी आगामी सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी : आजादी के लिए' नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज व भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) पर आधारित है।

इसी पर बात करते हुए कबीर ने कहा कि सीरीज के वाइस ओवर के लिए शाहरुख खान ने एक भी रुपये नहीं लिए हैं।

अपनी सीरीज के प्रमुख अभिनेताओं सनी कौशल और शरवरी वाघ के साथ इसका प्रचार करते हुए कबीर ने कहा, "सीरीज में शाहरुख ने बहुत ही विनम्रता से आवाज दी है। यह सत्य घटना पर आधारित है, इसलिए प्रत्येक एपिसोड से पहले कुछ मिनट का परिचय रियल फुटेज के साथ दिया गया है। जहां पर शाहरुख ने आवाज दी है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब यह एक फिल्म की कहानी थी, तब भी मैंने शाहरुख से इस बारे में बात की थी। उस वक्त मैं चाहता था कि शाहरुख यह फिल्म करें। हमने इस बाबत कुछ बैठकें भी कीं, लेकिन यह बन नहीं पाई।"

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन