1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीजिंग फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी 'कड़वी हवा'

बीजिंग फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी 'कड़वी हवा'

 Published : Apr 18, 2018 09:46 am IST,  Updated : Apr 18, 2018 09:46 am IST

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्मकार नील माधव पंडा की फिल्म ‘कड़वी हवा’ जल्द ही बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीजीआईएफएफ) में दिखाई जाएगी, फिल्मकार फिल्म के प्रीमियर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

कड़वी हवा- India TV Hindi
कड़वी हवा

मुंबई: नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्मकार नील माधव पंडा की फिल्म ‘कड़वी हवा’ जल्द ही बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीजीआईएफएफ) में दिखाई जाएगी, फिल्मकार फिल्म के प्रीमियर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

नील ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "बीजीआईएफएफ में कड़वी हवा के प्रीमियर को लेकर उत्साहित हूं। टियानटन अवॉर्ड के लिए 71 देशों से आईं 659 प्रविष्टियों में से शीर्ष 15 फिल्मों में चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। संजय मिश्रा, रणवीर शौरी, तिलोत्तमा शोम और मनीष मुंद्रा सभी को बधाई।"

आठ दिवसीय यह महोत्सव मंगलवार से शुरू होकर 22 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। 'कड़वी हवा' वायु परिवर्तन पर आधारित है। इसे 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में स्पेशल मेंशन मिला था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन