1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जॉन सीना ने तोड़ी सगाई, पिछले साल इस तरह WWE के रिंग में किया था प्रपोज

जॉन सीना ने तोड़ी सगाई, पिछले साल इस तरह WWE के रिंग में किया था प्रपोज

 Published : Apr 18, 2018 06:51 am IST,  Updated : Apr 18, 2018 06:51 am IST

जॉन सीना और निक्की बेला ने 2012 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस जोड़े को आखिरी बार आठ अप्रैल को 'रेस्लमेनिया' में सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया था।

जॉन सीना-निक्की बेला- India TV Hindi
जॉन सीना-निक्की बेला

लॉस एंजेलिस: WWE सुपरस्टार जॉन सीना और उनकी प्रेमिका निक्की बेला ने अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। 6 साल से चल रहे इस रिलेशनशिप का दी एंड हो चुका है। यूएसमैगजीन डॉट कॉम के मुताबिक, डब्ल्यूडब्ल्यूई के इस जोड़े ने अपनी सगाई तोड़ने का ऐलान किया है।

बयान के मुताबिक, "यह फैसला मुश्किल था, लेकिन हमने एक-दूसरे से प्यार करने और सम्मान करने का वादा किया है। हम चाहते हैं कि आप इस समय हमारी निजता का सम्मान करेंगे।"

जोड़े ने पिछले साल सगाई की थी। टीवी शो 'टोटल दिवाज' के प्रीव्यू में ही जोड़े के ब्रेकअप का अंदेशा हो गया था। जॉन सीना और निक्की बेला ने 2012 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस जोड़े को आखिरी बार आठ अप्रैल को 'रेस्लमेनिया' में सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन