चेन्नई: कमल हासन की तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'थूंगावनम' का दूसरा ट्रेलर यहां बुधवार को दिखाया गया। हासन की फिल्म का यह दूसरा ट्रेलर एक्शन से भरपूर और दमदार है। नए ट्रेलर में हासन को अपने बेटे से अत्यधिक प्रेम करने वाला पिता दिखाया गया है और पत्नी से उनके तनावपूर्ण रिश्ते की झलक दिखाई गई है।
ट्रेलर में पब का दृश्य दिखाया गया जहां फिल्म की अधिकांश कहानी एक ही रात में आगे बढ़ती है। हत्या, धोखे और भरपूर एक्शन से भरा यह ट्रेलर ध्यान खींचता है।
तृषा कृष्णा, प्रकाश राज, किशोर और सम्पत राज अभिनीत इस ट्रेलर में घिबरान की रोमांचक धुन दृश्यों को बांधती है।
कमल हासन इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशक कमल हासन के पुराने सहयोगी राजेश करेंगे।
इसे भी पढ़े:- कमल हासन बनेंगे पुलिस अधिकारी
फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में करने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन बाद में इस योजना में फेरबदल कर दिया गया।
फ्रेंच थ्रिलर 'स्लीपलेस नाइट' पर आधारित यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 10 नवम्बर को प्रदर्शित की जाएगी।
अगली स्लाइड में देखें फिल्म का दमदार ट्रेलर:-