1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमल हासन बनेंगे पुलिस अधिकारी

कमल हासन बनेंगे पुलिस अधिकारी

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2015 12:29 pm IST,  Updated : May 04, 2015 02:27 pm IST

चेन्नई: अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'उत्तम विलेन' को लेकर चर्चाओं में हैं। वह अब आगामी तमिल-तेलुगू फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है। फिल्म की

कमल हासन बनेंगे पुलिस...- India TV Hindi
कमल हासन बनेंगे पुलिस अधिकारी

चेन्नई: अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'उत्तम विलेन' को लेकर चर्चाओं में हैं। वह अब आगामी तमिल-तेलुगू फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है।

फिल्म की युनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "कमल पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। यह रोमांच से भरपूर स्टाइलिश फिल्म होगी, यह एक रात की कहानी होगी। इस माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में इसकी शूटिंग शुरू होगी।"

त्रिशा कृष्णन फिल्म में मुख्य नायिका की भूमिका के लिए ली गई हैं। इसमें प्रकाश राज भी अहम भूमिका में होंगे।

इसका निर्देशक कमल हासन के पुराने सहयोगी राजेश करेंगे।

फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में करने की योजना थी, लेकिन अब इस योजना में फेरबदल होता दिखता है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन