1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने आखिर क्यों कहा खुद को बगावती

कंगना रनौत ने आखिर क्यों कहा खुद को बगावती

 Published : May 05, 2017 07:09 pm IST,  Updated : May 05, 2017 07:09 pm IST

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में झांसी की रानी का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इस किरदार के लिए कंगना को चुने पर कई सवाल उठाए गए हैं, लेकिन...

kangana- India TV Hindi
kangana

वाराणसी: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में झांसी की रानी का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इस किरदार के लिए कंगना को चुने पर कई सवाल उठाए गए हैं, लेकिन खुद कंगना इस बात से इत्तेफाक रखती हैं कि वह बगावती हैं और यही वह चीज है, जो उन्हें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से जोड़ती है। कंगना ने कहा, "मैं सहमत हूं कि मैं बगावती हूं, लेकिन रानी लक्ष्मी बाई एक खास मकसद को लेकर विद्रोही थीं, जिसने उन्हें 'हीरो' बनाया।"

वह यहां फिल्म के पोस्टर जारी करने और फिल्म की रिलीज डेट घोषित करने के सिलसिले में पूरी टीम के साथ मौजूद थीं। बॉलीवुड में ऐतिहासिक फिल्मों के चलन पर कंगना ने कहा, "ऐसी फिल्में लोगों को पसंद आ रही हैं। 'बाहुबली' को देखें। फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' किसी परियोजना की तरह नहीं है। क्या 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' के बाद कंगना छोड़ देंगी अभिनय?

अपनी बायोपिक के बारे में कंगना ने कहा, "मैं व्यक्तिगत तौर पर महसूस करती हूं कि मुझे अभी लंबा रास्ता तय करना है। मुझे अब भी लगता है कि मैं ऐसी जगह नहीं हूं, जहां मुझे होना चाहिए, वह है फिल्म निर्माण।" कंगना का एक कलाकार की तुलना में फिल्मकार के रूप में भी पहचान बनाना चाहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन