1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सिमरन’ के लेखन का श्रेय लेने के विवाद पर बोलीं कंगना रनौत

‘सिमरन’ के लेखन का श्रेय लेने के विवाद पर बोलीं कंगना रनौत

 Published : Aug 09, 2017 02:19 pm IST,  Updated : Aug 09, 2017 02:19 pm IST

कंगना रनौत पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'सिमरन’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म के संवादों का श्रेय लिए जाने को लेकर कुछ वक्त से कंगना पर काफी विवाद चल रहा था। लेकिन अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कंगना ने कहा है कि...

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'सिमरन’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म के संवादों का श्रेय लिए जाने को लेकर कुछ वक्त से कंगना पर काफी विवाद चल रहा था। लेकिन अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कंगना ने कहा है कि फिल्म के लेखक अपूर्व असरानी ने ही उन्हें संवाद लेखन का श्रेय लेने के लिए कहा था। कंगना ने मंगलवार को यहां फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यह बात कही।

अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा, "कुछ लोगों को लगता है कि अपूर्व को इसके लिए श्रेय नहीं दिया गया, लेकिन यह गलतफहमी है। हमने उसी प्रकार कॉन्ट्रैक्ट बनाया, जैसा वे चाहते थे। बल्कि अपूर्व ने ही मुझे संवाद लेखन का श्रेय लेने के लिए कहा था।" बता दें कि यह विवाद तब उठा, जब फिल्म के पोस्टर में कंगना का नाम सह-लेखक के रूप में लिखा दिखाई दिया। अपूर्व ने फेसबुक पर इसे लेकर आपत्ति उठाई और अनुचित श्रेय लेने के लिए अभिनेत्री की निंदा की।

कंगना ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे जीवन के हर कदम पर अपने अधिकार के लिए लड़ना पड़ा। मैं ताउम्र यह करती रही हूं। आप चाहे मुझे योद्धा कह सकते हैं या विद्रोही, मैं ऐसी ही हूं।" गौरतलब है कि हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। (Fukrey Returns Teaser: लौट आई भोली पंजाबन, अब पडेगी इन फुकरों पर भारी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन