1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने पूरी की फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कही खास बात

कंगना रनौत ने पूरी की फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कही खास बात

 Published : Aug 13, 2021 07:02 am IST,  Updated : Aug 13, 2021 07:02 am IST

फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगे। निर्माताओं ने जनवरी में घोषणा की थी कि फिल्म एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

kangana ranaut dhaakad shooting complete in budapest actress shares new instagram post - India TV Hindi
कंगना रनौत ने पूरी की फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कही खास बात  Image Source : INSTAGRAM: KANGANARANAUT

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग बुडापेस्ट में पूरी कर ली है। निर्देशक रजनीश रज़ी घई की इस फिल्म में कंगना एक अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम एजेंट अग्नि है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। 

कंगना ने लिखा, ‘‘ मेरी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अभी से ‘धाकड़’ की याद आ रही है।’’ उन्होंने हालिया पोस्ट में अपनी फोटो के साथ गालिब का शेर लिखा- 'मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देख कर जीते हैं, जिस काफिर पे दम निकले।'

थलाइवी से धाकड़ तक, कंगना रनौत ने दिखाई अपने ट्रांसफॉर्मेशन की झलक

कंगना रनौत
Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत

रनौत ने फिल्म सेट का एक वीडियो भी साझा किया। फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगे। ‘सोहेल मकलाई प्रोडक्शन्स’ और ‘एसाइलम फिल्म्स’ के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म निर्माताओं ने जनवरी में घोषणा की थी कि फिल्म एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

इससे पहले उन्होंने फिल्म से अपने किरदार की फोटो साझा की थी।

'धाकड़' के अलावा, कंगना के पास पाइपलाइन में 'थलाइवी', पीरियड ड्रामा 'मणिकर्णिका रिटर्न्‍स द लीजेंड ऑफ दिद्दा' और 'तेजस' जैसी फिल्में भी हैं। दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना दूसरी बार निर्देशक की भूमिका में नजर आएंगी।

(PTI/IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन