बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बीएमसी के खिलाफ याचिका की सुनवाई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 सितंबर तक टाल दिया है। बीएमसी ने कोर्ट से वक्त मांगा वहीं कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं कर सकती है। हाईकोर्ट ने कंगना को 14 सितंबर तक जवाब देने को कहा है वहीं 18 सितंबर तक बीएमसी को अपना जवाब दाखिल करना है। हालांकि, कंगना शूटिंग के लिए 14 तारीख को मुंबई से यूरोप के लिए रवाना होंगी।
BMC के खिलाफ कंगना रनौत की याचिका पर 22 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
कंगना रनौत के बाद मनीष मल्होत्रा को बीएमसी ने भेजा नोटिस, जवाब के लिए दिया 7 दिन का वक्त

