1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने जयंती पर स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

कंगना रनौत ने जयंती पर स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

 Published : Jan 12, 2021 06:53 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 06:53 pm IST

, कंगना ने अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' की तैयारी शुरू कर दी हैं, वहीं उन्हें 'थलाइवी' और 'तेजस' में देखा जाएगा।

कंगना रनौत - India TV Hindi
कंगना रनौत  Image Source : INSTA- KANGANA RANAUT

मुंबई: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने 'गुरु' को श्रद्धांजलि दी और कहा कि दुनिया से भ्रमित होने पर उन्होंने उन्हें एक उद्देश्य दिया। कंगना ने मंगलवार को ट्विटर पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की, और बताया कि कैसे उनकी शिक्षाओं ने उस समय उनकी मदद की जब उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी।

अभिनेत्री ने लिखा, "मैंने जब खुद को खो दिया तो आपने तलाशा। जब मुझे पता नहीं था कि कहां चला जाए तो आपने मेरा हाथ पकड़ा। जब मैं दुनिया से भ्रमित हुई और कोई उम्मीद नहीं रही, तब आपने उद्देश्य दिया। आपसे बढ़कर कोई चीज और कोई ईश्वर नहीं है, मेरे गुरु। आप का मुझ पर अधिकार है।"

इसके साथ कंगना रनौत ने हैशटैग नेशनल यूथ डे और हैशटैग स्वामी विवेकानंद जयंती भी लिखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, कंगना ने अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' की तैयारी शुरू कर दी हैं, वहीं उन्हें 'थलाइवी' और 'तेजस' में देखा जाएगा।\

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन