'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के बाद कंगना रनौत(Kangana Ranaut) एक और फिल्म के लिए तैयार हैं। वह इन दिनों अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा(Panga) की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की दिल्ली की शूटिंग खत्म होगई है रैपअप की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Related Stories
कंगना रनौत की फिल्म पंगा में ऋचा चड्डा, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और जस्सी गिल नजर आने वाले हैं। यह फिल्म फीमेल कबड्डी प्लेयर के इर्द-गिर्द बनाई गई है और वह कैसे ट्रायल फेस करते हैं। फिल्म का पहला शेड्यूस भोपाल में शूट किया गया था।
फिल्म पंगा की शूटिंग तीन शहरों में हो चुकी है। यह एक बड़ी फिल्म होने वाली है। कंगना ने फिल्म के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था- यह फिल्म मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और अलग है। मैं रोजाना कबड्डी के बारे में कुछ नया सीखती हूं और मेरे पैरों में लगती है। लेकिन इसमें मजा आता है।
फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी पहली बार कंगना रनौत के साथ काम कर रहे हैं। दोनों का फिल्म की शूटिंग के साथ रिलेशनशिप बेहतर होता जा रहा है। उन्होंने कहा था- मैं और कंगना बहुत अच्छा रिलेशनशिप शेयर करते हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग के दौरान मैंने सबसे अच्छा समय बिताया है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
IPL 2019: मैच के बाद शाहरुख खान ने फैंस के लिए गुड बॉय सेल्फी मैसेज किया पोस्ट
The Kapil Sharma Show: कीकू के जोक्स से शो के बीच नाराज हुई आलिया भट्ट, दिया ये रिएक्शन