1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा के फैन ने उनके नाम पर रखा बेटी का नाम, कॉमेडियन ने ट्वीट करके दी बधाई

कपिल शर्मा के फैन ने उनके नाम पर रखा बेटी का नाम, कॉमेडियन ने ट्वीट करके दी बधाई

 Published : Jul 20, 2020 05:12 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 05:12 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा के एक फैन ने उनके नाम पर अपनी बेटी का नाम कोपिला रखा है। कपिल ने ट्वीट करके फैन को शुभकामनाएं दी हैं।

kapil sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा Image Source : INSTAGRAM/KAPILSHARMA

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी कॉमिक टाइमिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं। कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। देश नहीं विदेश में भी कपिल को फैन्स बहुत प्यार करते हैं। कपिल शर्मा के सिडनी में रहने वाले फैन ने उन्ही के नाम पर अपनी बेटी का नाम रखा है। कपिल शर्मा के फैन ने ट्वीट करके उस बारे में बताया है। कपिल ने अपने फैन के ट्वीट पर जवाब देकर उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी हैं।

कपिल के फैन ने अपनी बेटी का नाम कोपिला रखा है। उन्होंने ट्विटर पर कपिल शर्मा को टैग करते हुए लिखा- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मेरे भाई की बेटी का नामकरण था। उन्होंने कहा0 मैं चाहता हूं मेरी बेटी तुम कपिल की तरह बनो, तुम्हारा नाम कोपिला होगा। हमने उनसे पूछा कि ऑस्ट्रेलिया में ये नाम क्यों? उन्होंने जवाब दिया- मुझे पता है कपिल शर्मा जितने रियल हैं उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। लेकिन तुम जानते हो, मैं चाहता हूं कि वह कपिल शर्मा की तरह सभी के चेहरे पर मुस्कान ला सके और मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। उन्होंने यह जवाब दिया और हम चुप हो गए।

कपिल ने अपने फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- लिटिल कोपिला को ढेर सारा प्यार। भगवान उसे आशीर्वाद दे। परिवार को मेरी शुभकामनाएं।

आपको बता दें कपिल शर्मा शो आपको एक बार फिर हंसाने के लिए तैयार है। शो की शूटिंग दोबारा से शुरू हो गई है। शो के किरदारों नें सोशल मीडिया पर शूट शुरू होने पर तस्वीरें शेयर की थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन