कपूर खानदान में इन दिनों शादी का माहौल चल रहा है। रीमा जैन के बेटे अरमान जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ बीते सोमवार को शादी की। जिसमें बॉलीवुड के हस्तियों ने चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही अरमान के वेडिंग रिसेप्शन में शाहरुख खान, गौरी खान, तारा सुतारिया, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर और करिश्मा कपूर का डांस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही शाहरुख खान ने गौरी खान के साथ झूमते नजर आए।
Related Stories
करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर और करण जौहर के साथ मिलकर 'बोले चूड़िया' गाने पर धमाकेदार डांस किया। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
गौरी खान और शाहरुख खान ने आनंद एल राय की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के गाने ‘साड्डी गली भुलके भी’ गाने पर डांस कर रहे हैं।
रणबीर कपूर के साथ स्टनिंग अवतार में नज़र आईं आलिया भट्ट, अर्जुन-मलाइका अरोड़ा ने चुराई लाइमलाइट
वहीं गौरी खान करण जौहर के साथ 'कजरारे-कजरारे' गाने में डांस करती नजर आईं। वहीं शाहरुख की अचानक एंट्री से हर किसी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
कियारा आडवाणी ने भी अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' का गाना 'तेरे संग यारा अंख लड़ने लगी' में शानदार डांस करती हुई नजर आईं।
वहीं तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ 'जीने मेरा दिल लुटिया' में डांस करती हुई नजर आईं। आपको बता दें कि आदर अरमान जैन के छोटे भाई हैं।
रेखा ने एक बार फिर चलाया अपने लुक का जादू, अरमान जैन-अनीसा के वेडिंग रिसेप्शन में दिखीं बेहद खूबसूरत