1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मधुबाला की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक, फिल्म में करीना के होने की खबर

मधुबाला की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक, फिल्म में करीना के होने की खबर

 Published : Jul 09, 2018 12:12 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 12:12 pm IST

अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन मधुबाला की छोटी बहन मधुर ब्रिज चाहती हैं कि मधुबाला की जिंदगी पर फिल्म बने और करीना कपूर उसमें लीड रोल करें।

मधुबाला- India TV Hindi
मधुबाला Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मों में आजकल नया ट्रेंड चला है, बायोपिक का। कभी खेल जगत से जुड़े लोगों पर तो कभी बॉलीवुड से जुड़े लोगों पर लगातार बायोपिक बन रही हैं। अब खबर है कि इस लिस्ट में एक और लीजेंडरी एक्ट्रेस का नाम जुड़ने जा रहा है। मधुबाला की जिंदगी पर बायोपिक बनने की खबर है, और कहा जा रहा है कि मधुबाला का रोल कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान करेंगी। अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन मधुबाला की छोटी बहन मधुर ब्रिज चाहती हैं कि मधुबाला की जिंदगी पर फिल्म बने और करीना कपूर उसमें लीड रोल करें।

मधुर ने IANS को दिए इंटरव्यू में कहा- करीना, मधुबाला की तरह ही शरारती हैं। मैं पहले चाहती थी कि माधुरी दीक्षित यह रोल करें लेकिन मुझे लगता है कि करीना पर यह रोल ज्यादा सूट करेगा। करीना बेहद खूबसूरत भी हैं।

मधुबाला
Image Source : PTIमधुबाला
मधुबाला
Image Source : PTIमधुबाला

अगर ऐसी मधुर की बात सच हुई तो बेबो के खाते में एक और दमदार फिल्म जुड़ जाएगी। इससे पहले करीना चमेली में वेश्या और की एंड का में इंडीपेंडेंट वर्किंग वूमन का रोल करके तारीफें बटोर चुकी हैं।

मधुबाला
Image Source : PTIमधुबाला

मधुबाला
Image Source : PTIमधुबाला

मधुबाला
Image Source : PTIमधुबाला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन