1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के दौरान करिश्मा तन्ना के साथ हुआ ये हादसा

शूटिंग के दौरान करिश्मा तन्ना के साथ हुआ ये हादसा

 Published : Nov 11, 2016 06:42 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 06:42 pm IST

करिश्मा तन्ना इन दिनों अपने टेलीविजन शो 'नागार्जुन-एक योद्धा' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लेकिन हाल ही में इस धारावाहिक की शूटिंग के दौरान तमन्ना एक हादसे का शिकार हो गईं।

tanna- India TV Hindi
tanna

मुंबई: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों अपने टेलीविजन शो 'नागार्जुन-एक योद्धा' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लेकिन हाल ही में इस धारावाहिक की शूटिंग के दौरान तमन्ना एक हादसे का शिकार हो गईं। दरअसल टीवी शो की शूटिंग करते हुए साड़ी पहने करिश्मा तन्ना के लिए बेहद अजीब स्थिति हो गई, जब वह जमीन पर पड़े तारों में उलझ कर गिर पड़ीं। 'लाइफ ओके' के शो में करिश्मा दो रूपों में नजर आ रही हैं। इनमें से एक नागलोक का है और दूसरा धरतीलोक का। करिश्मा एक लुक में सिर पर ताज सजाए सुनहरी पोशाक में नजर आ रही हैं और अपनी दूसरी लुक के लिए वह शिफॉन की साड़ियां पहनती हैं।

इसे भी पढ़े:- Pics: छोटे पर्दे के ‘रावण’ ने कर ली शादी, बधाई देने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

सेट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, करिश्मा का पैर जमीन पर पड़े तारों में उलझ गया। सूत्र के मुताबिक, "कम रोशनी के कारण करिश्मा को जमीन पर पड़े तार नजर नहीं आए और वह गिर पड़ी। भगवान की दया से उन्हें कोई चोट नहीं आई और वह खड़ी हो गईं और बिना कोई तमाशा किए उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी।"

करिश्मा को कलर्स चैनल के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ देखा जा रहा है। इस शो में जैकलिन फर्नांडिज, फराह खान और करण जौहर जज के तौर पर नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन