1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण संग शेयर की पुरानी फोटो, दे डाली डायरेक्टर्स को चुनौती!

कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण संग शेयर की पुरानी फोटो, दे डाली डायरेक्टर्स को चुनौती!

 Published : Jan 03, 2020 10:14 am IST,  Updated : Jan 03, 2020 10:17 am IST

कुछ दिनों पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक से 'धीमे धीमे' गाने के हुक स्टेप सीखने की रिक्वेस्ट की थी। इसके बाद कार्तिक ने उन्हें एयरपोर्ट पर डांस सिखाया था।

कार्तिक आर्यन ने...- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण के साथ कोलाज बनाकर फोटो शेयर की Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी नज़र आएंगे। इसमें एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष को बखूबी दिखाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों 'पति पत्नी और वो' फिल्म की सफलता का स्वाद चख रहे हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने दीपिका संग अपना कोलाज बनाकर एक फोटो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, कार्तिक ने अपनी एक पुरानी फोटो के साथ दीपिका की 'ओम शांति ओम' फिल्म के एक सीन की फोटो का कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'किसी डायरेक्टर में दम है?' 

फिर बदला 'रूही आफ्जा' का नाम, राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म अब इस नाम से होगी रिलीज

Kartik Aaryan Deepika Padukone
Kartik Aaryan Deepika Padukone

इसके बाद दीपिका ने भी तुरंत रिप्लाई करते हुए लिखा, 'ये पिक्चर्स ही क्यों?' इस पर कार्तिक ने भी मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'क्योंकि तबसे कायनात इस कोशिश में लगी है...'। अब देखना होगा कि क्या इन दोनों की कोई फिल्म साथ में देखने को मिलेगी या नहीं!

Kartik Aaryan Deepika Padukone
Kartik Aaryan Deepika Padukone

Birthday Special: एक्ट्रेस के साथ-साथ कार रेसर और पायलट भी हैं गुल पनाग, बन चुकी हैं मिस इंडिया

Kartik Aaryan Deepika Padukone
Kartik Aaryan Deepika Padukone

बता दें कि कुछ दिनों पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक से 'धीमे धीमे' गाने के हुक स्टेप सीखने की रिक्वेस्ट की थी। इसके बाद कार्तिक ने उन्हें एयरपोर्ट पर डांस सिखाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की अगली फिल्म में नज़र आएंगे। इसके अलावा वो कियारा आडवाणी के साथ 'भुलभुलैया 2' में भी दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन