1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लव आज कल 2: सलमान खान के पोज को कॉपी कर कार्तिक आर्यन ने कहा- 'मैंने भी प्यार किया...'

लव आज कल 2: सलमान खान के पोज को कॉपी कर कार्तिक आर्यन ने कहा- 'मैंने भी प्यार किया...'

 Published : Jan 21, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 05:04 pm IST

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'लव आज कल 2' में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अलावा रणदीप हुड्डा और प्रणति राय प्रकाश भी दिखाई देंगे।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन

मुंबई: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग मूवी 'लव आज कल' 14 फरवरी 2020 को वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में 1990 और 2020 की लव स्टोरी दिखाई गई है। इस बीच कार्तिक ने शूटिंग के दौरान की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो सलमान खान के पोज को कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कैप्शन में उनकी ही फिल्म का टाइटल इस्तेमाल करते हुए लिखा है, 'मैंने भी प्यार किया।'

कार्तिक आर्यन ने जो फोटो शेयर की है, उसमें सलमान खान पोज देते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक स्कूल ड्रेस में हैं और सलमान के पोज को कॉपी कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैंन भी प्यार किया, मिलिए मेरे दूसरे हाफ रघु से। #Kal #1990 #LoveAajkal'

Bigg Boss 13: गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को लेकर पारस छाबड़ा ने कहा- इतनी चीजें देखने के बाद उसे खुद ही...

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'लव आज कल 2' साल 2009 में रिलीज हुई 'लव आज कल' का सीक्वल है। उस मूवी में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

'लव आज कल 2' में सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और प्रणति राय प्रकाश भी दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन