1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिंक कलर की शिमरी सीक्वेंड ड्रेस में नज़र आईं सारा अली खान, तेजी से वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

पिंक कलर की शिमरी सीक्वेंड ड्रेस में नज़र आईं सारा अली खान, तेजी से वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2020 05:30 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 05:34 pm IST

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन बिग बॉस 13 में अपनी अपकमिंग मूवी 'लव आज कल 2' को प्रमोट करते दिखाई देंगे।

sara ali khan bigg boss 13- India TV Hindi
शिमरी सीक्वेंड ड्रेस में सारा अली खान

इन दिनों सीक्वेंस और शिमरी आउटफिट का फैशन ट्रेंड में है। कुछ दिनों पहले भूमि पेडनेकर से लेकर करीना कपूर तक, कई अभिनेत्रियां शिमरी साड़ियों में नज़र आई थीं। अब 'केदारनाथ' एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी उन्हें ज्वॉइन कर लिया है। हालांकि, सारा साड़ी में नहीं, बल्कि ग्लिटर वाली ड्रेस में नज़र आईं। इस लुक में सारा बेहद स्टाइलिश लग रही थीं।

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो पिंक कलर के हाई-लो ड्रेस में नज़र आ रही हैं। उन्होंने बालों को कर्ल किया है और न्यूड मेकअप से लुक कंप्लीट किया है। उनकी फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि सारा अली खान जल्द ही 'लव आज कल 2' में नज़र आएंगी। इसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। सारा और कार्तिक दोनों ही पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में दिखाई देंगे, जहां दोनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के साथ-साथ घरवालों संग मजेदार गेम खेलेंगे। वहीं, सलमान खान के साथ स्टेज पर जमकर मस्ती भी करेंगे। 

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई 'लव आज कल'का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण नज़र आए थे। बता दें कि सारा और कार्तिक पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दोनों की केमिस्ट्री को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल