मुंबई: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘तमाशा’ से वापसी हुई है और ज्यादातर लोग इसे एक पूर्व प्रेमी जोड़े की वापसी के तौर पर देख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों से इनकी इंटेंस केमेस्ट्री साफ देखी जा सकती है और ऐसे में रणबीर की गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ की प्रतिक्रिया का लोगों का काफी समय से इंतजार था।
ये भी पढ़ें- रूठे रणबीर को मना रही हैं दीपिका
इस तरह की अफवाहें थी कि 32 वर्षीय ‘फैंटम’ की स्टार में रणबीर-दीपिका की फिल्म ‘तमाशा’ में उनके तालमेल को लेकर असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। आखिरकार कैटरीना ने यहां 17वें जियो मामी मुंबई फिल्मोत्सव के उद्घाटन सत्र में इस पर अपनी राय दी।
अपने प्रेमी रणबीर कपूर के उनकी पूर्व प्रेमिका दीपिका के साथ काम करने पर कोई सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए कैटरीना ने कहा कि किसी को भी किसी के साथ काम करने की स्वतंत्रता है।
एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में यह दावा किया गया था कि रणबीर-दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की दूसरी शाहरूख-काजोल की जोड़ी होगी।
जब कैटरीना से पूछा गया कि इस बारे में वह क्या महसूस करती हैं तो उन्होंने कहा, “मैं निर्देशिका नहीं हूं। इसलिए अभिनेताओं को उस तरह से नहीं देखती हूं। कोई भी किसी के साथ काम करने को स्वतंत्र है।”
रणबीर-दीपिका ने एक साल का तक एक-दूसरे को डेट किया था। वे दोनों पहली बार फिल्म बचना ए हसीनो (2008) में साथ दिखे थे। फिर 2014 की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ में भी दोनों संग दिखे थे, जो उनके ब्रेकअप के बाद पहली फिल्म थी।
अगली स्लाइड में जानिए कैटरीना ने शाहरूख खान की डॉन 3 में काम करने के बारे में क्या कहा-