1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रूठे रणबीर को मना रही हैं दीपिका

रूठे रणबीर को मना रही हैं दीपिका

 Published : Oct 24, 2015 02:17 pm IST,  Updated : Oct 24, 2015 02:21 pm IST

नई दिल्ली:- इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘तमाशा’ का नया गाना “अगर तुम साथ हो” का वीडियो लॉन्च किया जा चुका है। इसका ऑडियो पहले ही रिलीज कर दिया गया था। गाने

रूठे रणबीर को मना रही...- India TV Hindi
रूठे रणबीर को मना रही हैं दीपिका

नई दिल्ली:- इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘तमाशा’ का नया गाना “अगर तुम साथ हो” का वीडियो लॉन्च किया जा चुका है। इसका ऑडियो पहले ही रिलीज कर दिया गया था। गाने के ऑडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है और अब इसका वीडियो भी सामने आ गया है।

गाने में दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को अपनी बांहों में जकड़ा हुआ है और रणबीर किसी तरह से उनकी बांहों से छूटकर जाने की कोशिश कर रहे हैं। गानें में वह दीपिका से किसी बात को लेकर नाराज लग रहे हैं। दोनों ही यहां बहुत इमोशनल दिख रहे हैं और दोनों की आंखों में आंसू भरे हुए हैं।

इसे भी पढ़े:- तमाशा ट्रेलर आउट: रणबीर-दीपिका की केमेस्ट्री छू लेगी आपके दिल को

‘तमाश’ के ट्रेलर और गानों ने लोगों में फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है। अब तक इसके दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं और दोनों ही गानों को लोगों से खूब सराहना मिली है। फिल्म का ट्रेलर जितना शानदार था इसके गाने भी उनते ही खूबसूरत है और उम्मीद है कि फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी।

रणबीर और दीपिका फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ में पहले भी कमाल दिखा चुके है और अब एक बार फिर से वह फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आ रहे हैं।

रणबीर की पिछली फिल्में 'बेशर्म', 'रॉय' और 'बॉम्बे वेल्वेट' पर्दे पर काफी निराशाजनक साबित रही थी। लेकिन उन्हें अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदे हैं।

रणबीर और दीपिका की फिल्म ‘तमाशा’ का ट्रेलर 22 सितंबर को ही रिलीज कर दिया गया था और फिल्म 27 नवंबर को सिनामेघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखें रणबीर दीपिका के नए गाने का वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन