1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर वायरल हुई कैटरीना कैफ की पुरानी तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कैटरीना कैफ की पुरानी तस्वीर

 Published : Aug 09, 2019 09:35 pm IST,  Updated : Aug 09, 2019 09:36 pm IST

सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की 2005 के समय की फोटो वायरल हो रही है। लोग इस पर क्यूट कमेंट कर रहे हैं।

katrina kaif- India TV Hindi
katrina kaif Image Source : INSTAGRAM

पिछले दिनों बिकिनी में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन खूब सूर्खियां बटोरी और अब कैटरीना की एक और तस्वीर उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है और लोग उस पर 'क्यूट और स्वीट' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि यह तस्वीर नई नहीं है बल्कि इसे साल 2005 में खींचा गया था। कैटरीना की यह वायरल तस्वीर साल 2005 में आई तेलुगू फिल्म 'अल्लरी पेलुगू' के सेट से है।

इसे सोशल मीडिया पर एक फैन क्लब ने साझा किया और इसके कैप्शन में लिखा, "हैशटैग थ्रोबैक कैटरीना कैफ 2005 में 'अल्लरी पेलुगू' के सेट पर।"

इस तस्वीर में कैटरीना एक पिंक ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। इस पर उनके फैन्स 'क्यूट और आकर्षक', 'बहुत ही अच्छी और प्यारी तस्वीर' जैसे कमेंट कर रहे हैं।

Also Read:

रियल लाइफ में कैसे रहते हैं कार्तिक आर्यन... अब इसके जरिए जान पाएंगे एक्टर के पर्दे के पीछे की जिंदगी

'हीरो को भी डर लगता है, वो भी कांपता है', अंधाधुन ने यही दिखाया और जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन