1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुशी कपूर ने बताया- करण जौहर की फिल्म से करेंगी अपना बॉलीवुड डेब्यू

खुशी कपूर ने बताया- करण जौहर की फिल्म से करेंगी अपना बॉलीवुड डेब्यू

 Published : Apr 25, 2019 04:59 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 04:59 pm IST

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को भी एक्टिंग में दिलचस्पी है और वह भी अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की तरह बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

Sridevi and Khushi Kapoor- India TV Hindi
Sridevi and Khushi Kapoor Image Source : INSTAGRAM

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को भी एक्टिंग में दिलचस्पी है और वह भी अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की तरह बॉलीवुड में कदम रखेंगी। जाह्नवी और खुशी हाल ही में एक चैट शो में नज़र आई थीं, जहां खुशी ने कहा कि वह अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए करण जौहर को फॉलो करेंगी और उनके पापा बोनी कपूर फैसला लेंगे कि उनका पहला को-स्टार कौन होगा।

इसके पहले अनाइता श्रॉफ अदजानिया के शो में जाह्नवी ने कंफर्म किया था कि खुशी बॉलीवुड में आएंगी, लेकिन उसके पहले वह न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में एक्टिंग कोर्स करेंगी। ''वह NYFA जा रही है। वहां से आने के बाद वह सोचेगी कि उसे आगे क्या करना है।''

जाह्नवी ने बताया था कि उनके पापा खुशी के बहुत करीब हैं और इसलिए खुशी का न्यूयॉर्क जाना उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। ''मुझे घबराहट हो जाती है यह सोच कर कि खुशी जा रही है... वह (बोनी कपूर) तो सोच के ही रोने लगेंगे।''

हालांकि खुशी पहले मॉडल बनना चाहती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है और अब वह बॉलीवुड में आना चाहती हैं।

फिलहाल जाह्नवी IAF पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में अंगद बेदी, जाह्नवी के भाई अंशुमन सक्सेना और पंकज त्रिपाठी उनके पिता के रोल में हैं।

फिल्म को शरण शर्मा डायरेक्ट और धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रही है।

Also Read:

मलाइका अरोड़ा के बाद अब अर्जुन कपूर ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Slow Motion Song Out: सलमान खान की फिल्म 'भारत' का पहला गाना हुआ रिलीज, दिशा पाटनी स्टंट करती आई नजर

इंडिया आकर बहन परिणीति के साथ मस्ती करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन