1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिमी' में सरोगेट मदर की भूमिका निभा रही कृति सेनन ने कहा- 40 फीसदी शूट हो चुकी है फिल्म

'मिमी' में सरोगेट मदर की भूमिका निभा रही कृति सेनन ने कहा- 40 फीसदी शूट हो चुकी है फिल्म

 Published : Dec 20, 2019 07:45 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 07:49 pm IST

'मिमी' का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर कर रहे हैं, जबकि दिनेश विजान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।k

'मिमी' में सरोगेट मदर...- India TV Hindi
'मिमी' में सरोगेट मदर की भूमिका निभा रही कृति सेनन

मुंबई: अपनी अपकमिंग मूवी 'मिमी' में सरोगेट मां की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री कृति सैनन ने बताया कि फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है और फरवरी में उसके दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी।

अभिनेत्री ने कहा, "फिलहाल मैं 'मिमी' की शूटिंग कर रही हूं। हमने पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है, हमने फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी की है। हम मंडावा (राजस्थान) में शूटिंग कर रहे हैं। अगले शेड्यूल की शुरुआत फरवरी से होगी, इसलिए फिलहाल मैं छुट्टी पर हूं। इस साल मेरी चार फिल्में रिलीज हुईं। पूरे साल मैं काफी व्यस्त रही, ऐसे में अब यह समय मेरा है। यह वक्त मैं परिवार और दोस्तों के साथ बिताने वाली हूं।"

'मिमी' का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर कर रहे हैं, जबकि दिनेश विजान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन