1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की बीमारी और गालियों पर कृष्णा अभिषेक ने कही ये बड़ी बात

कपिल शर्मा की बीमारी और गालियों पर कृष्णा अभिषेक ने कही ये बड़ी बात

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Apr 10, 2018 12:05 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 12:18 pm IST

कपिल शर्मा ने कल अपने ट्विटर अकाउंट पर भद्दी गालियां लिखी थीं। जिसमें उन्होंने SpotboyE के एडिटर विकी लालवानी को मेंशन करते हुए भी गालियां दी थीं। हालांकि अब ट्वीट्स उनके अकाउंट से डिलीट हो चुका है। लेकिन कपिल ने साफ कहा है कि सारे ट्वीट्स उन्होंने खुद किए थे। इसके बाद उन्होंने विकी लालवानी को फोन पर भी गालियां दी थीं।

कपिल-कृष्णा- India TV Hindi
कपिल-कृष्णा

नई दिल्ली: कपिल शर्मा के दिन इस वक्त अच्छे नहीं चल रहे हैं। कभी उनकी खराब तबीयत तो कभी उनकी लड़ाई तो कभी उनके ट्वीट्स उन्हें मीडिया की सुर्खियों में ले आते हैं। अब इस विवाद में कपिल के प्रतिद्वंदी कृष्णा अभिषेक ने उनका समर्थन किया है। एक टैबलॉइड को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा कि फिल्म फिरंगी की असफलता से कपिल काफी हर्ट हैं और उनकी मानसिक हालत अब ठीक नहीं है। कृष्णा ने कहा कि कपिल ने अपने काफी पैसे उस फिल्म के लिए लगाए थे, लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद उनके शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा को भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। कृष्णा ने बताया कि कपिल शर्मा इस वक्त काफी परेशान हैं, वो बहुत ज्यादा ड्रिंक करते हैं लेकिन उन्हें ड्रग्स की लत नहीं है।

उन्होंने कहा कि वो कपिल की तरफदारी नहीं करते हैं लेकिन अब हर कोई उन पर अटैक कर रहा है और इसलिए उन्हें बुरा लग रहा है। हालांकि कृष्णा ने ये भी कहा कि कपिल को ऐसे ट्वीट्स नहीं करने चाहिए थे। पत्रकार विकी लालवानी पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि कपिल अभी डिप्रेशन में हैं और उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए। उनके बारे में मीडिया काफी निगेटिव चीजें लिखता है।

कृष्णा ने कपिल की क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुकी प्रीति सिमोस के बारे मे बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी कपिल की बीमारी के बारे में नहीं बताया। कृष्णा ने कहा मैं कई बार चाहता था कि मैं अपने जोक्स में कपिल का नाम भी शामिल कर लूं लेकिन प्रीति मना कर देती थीं।

बता दें, कपिल शर्मा ने कल अपने ट्विटर अकाउंट पर भद्दी गालियां लिखी थीं। जिसमें उन्होंने SpotboyE के एडिटर विकी लालवानी को मेंशन करते हुए भी गालियां दी थीं। हालांकि अब ट्वीट्स उनके अकाउंट से डिलीट हो चुका है। लेकिन कपिल ने साफ कहा है कि सारे ट्वीट्स उन्होंने खुद किए थे। इसके बाद उन्होंने विकी लालवानी को फोन पर भी गालियां दी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन