1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुणाल खेमू ने बेटी संग किया योग, शेयर किया प्यारा सा वीडियो

कुणाल खेमू ने बेटी संग किया योग, शेयर किया प्यारा सा वीडियो

 Published : Jun 10, 2020 10:03 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 10:03 pm IST

बुधवार को इंस्टाग्राम पर कुणाल द्वारा साझा किए गए वीडियो में ये दोनों जमकर योग दिवस की तैयारी करते नजर आए।

kunal kemmu- India TV Hindi
कुणाल खेमू ने बेटी संग किया योग, शेयर किया प्यारा सा वीडियो Image Source : INSTAGRAM/@KHEMSTER2

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पहले बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू अपनी बेटी इनाया संग योग से जुड़े टिप्स साझा करते नजर आए। उन्होंने बेटी को ओम का जाप करना भी सिखाया। बुधवार को इंस्टाग्राम पर कुणाल द्वारा साझा किए गए वीडियो में ये दोनों जमकर योग दिवस की तैयारी करते नजर आए। अपने पोस्ट के कैप्शन में कुणाल लिखते हैं, "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी चल रही है। वैसे बता दूं कि दोनों के ही बाल अनसुलझे हैं।"

कुणाल के इस वीडियो में नन्हीं इनाया को योग करते देख कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और सोशल मीडिया यूजर्स खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। अभिनेत्री सयानी गुप्ता लिखती हैं, "हे भगवान! यह बेहद ही क्यूट है। छोटी-छोटी अंगुलियों से मुद्राएं बेहद ही प्यारी दिख रही हैं।" अभिनेत्री मंदाना करीमी लिखती हैं, "बेहद प्यारी।"

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में कुणाल 'लूट केस' और 'अभय 2' में नजर आएंगे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन