1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News April 24: वरुण धवन के जन्मदिन से लेकर SOTY2 के दूसरे गाने के रिलीज तक की सारी खबरें

Latest Bollywood News April 24: वरुण धवन के जन्मदिन से लेकर SOTY2 के दूसरे गाने के रिलीज तक की सारी खबरें

 Published : Apr 24, 2019 07:49 am IST,  Updated : Apr 24, 2019 07:49 am IST

बॉलीवुड के गलियारों की कुछ खास खबरें...

Latest Bollywood News April 24- India TV Hindi
Latest Bollywood News April 24 Image Source : INSTAGRAM

 

Latest Bollywood News April 24: आज बॉलीवुड के स्टार वरुण धवन अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण धवन अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं। उनकी हाल ही में फिल्म कलंक रिलीज हुई है। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई मगर सभी ने वरुण वन की एक्टिंग की तारीफ की है। आज करण जौहर की फिल्म Student of the year 2 का दूसरा गाना रिलीज होने वाला है। गाने का पोस्टर फिल्म के सभी स्टार पहले ही शेयर कर चुके हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन चीन में अच्छा बिजनेस कर रही है। जिसके बाद आयुष्मान खुराना ने अपने चीन के फैन्स के लिए वीडियो शेयर कर उन्हें शुक्रिया कहा है। इसके अलावा भी आज बॉलीवुड में कई अपडेट्स हैं।

Birthday Special: 'कलंक' के फ्लॉप होने के बावजूद इस बात को सेलिब्रेट कर रहे हैं वरुण धवन

वरुण धवन इन दिनों अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीते हुए हैं। वह आजकल कॉमेडी, थ्रिलर सभी तरह की फिल्में करना पसंद कर रहे हैं। साथ ही ऑडियन्स को उनकी हटके एक्टिंग पसंद भी आ रही है। 32 साल की उम्र में ही वरुण लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। जी हां वरुण आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण की हाल ही में मल्टीस्टारर फिल्म कलंक रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। 

आज रिलीज होगा SOTY2 का गाना 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां'

टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का दूसरा गाना कल रिलीज होने वाला है। इस गाने में टाइगर के साथ अनन्या और तारा ठुमके लगाते दिखेंगी। गाने का नाम है- मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां। इस गाने के रिलीज से एक दिन पहले अनन्या पांडे इतनी एक्साइटेड थी। अनन्या पांडे ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के गाने 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां' का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। पोस्टर शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा- आज रात भर नहीं सोने वाली क्योंकि 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां' गाना कल रिलीज होने जा रहा है।

आयुष्मान खुराना ने चीन के अपने फैन्स को भेजा मैसेज, 'अंधाधुन' के लिए कहा- शुक्रिया

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' भारत में धमाल मचाने के बाद अब चीन में भी छाई हुई है। फिल्म ने चीन में 300 करोड़ की कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना की सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिर वह अंधाधुन हो या बधाई हो। आयुष्मान को दोनों फिल्मों के लिए जनता का बहुत प्यार मिला है। चीन में अंधाधुन की सक्सेस के बाद आयुष्मान खुराना ने अपने चीन के फैन्स के लिए एक मैसेज शेयर किया है।

आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो शेयर करके अपने चीन के फैन्स को शुक्रिया कहा है। वीडियो में आयुष्मान अपने फैन्स को फिल्म को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया दिया है।

विराट कोहली- अनुष्का शर्मा एक दूसरे के साथ 'लेजर टैग' खेलते आएं नजर, वीडियो वायरल

विराट कोहली को आईपीएल से जब भी मौका मिलता है वह पत्नी अनुष्का के साथ मस्ती करना भूलते नहीं है। हाल ही में विराट-अनुष्का को एक-दूसरे के साथ लेजर टैग खेलते देखा गया। दोनों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जैसा कि आपको पता है विराट कोहली हमेशा एक परफेक्ट पार्टनर की तरह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आते हैं। अनुष्का ने अभी फिल्मों से ब्रेक ले रखा है और लगातार पति के साथ ट्रैवल कर रही हैं। दोनों जहां भी जाते हैं फैंस और पेपराजी का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। अब एक बार फिर से अनुष्का और विराट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

परिणीति चोपड़ा की राह पर कैटरीना कैफ, पी॰ टी॰ उषा की बॉयोपिक में कर सकती हैं लीड रोल

कटरीना कैफ की फिल्मी ग्राफ के हिसाब से साल 2019 काफी खास होने वाला है। एक तरफ कैट सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं तो वहीं अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी'' में नजर आएंगी। और अब यह खबर आ रही हैं कि जल्द ही कैटरीना अपनी लाइफ की पहली बॉयोपिक करने जा रही है। सबसे ज्यादा आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बॉयोपिक पी.टी उषा की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म को डॉयरेक्ट रेवती. एस. वर्मा करेंगी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन